अमेरिकी शेयर बाजारों में हाहाकार, नैस्डेक क्रैश, Nvidia 10 फीसदी फिसला, जानिए क्या है पूरा मामला

अमेरिकी बाजारों में 5 नवंबर को इनवेस्टर्स ने ओल्ड इकोनॉमी, डेटा सेंटर्स से लेकर एआई से जुड़ी कंपनियों में भारी बिकवाली की। अप्रैल 2025 के बाद यह एक दिन में अमेरिकी बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इसका असर 6 नवंबर को एशियाई बाजारों पर भी दिखा

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 11:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dow Jones Industrial Average 1,800 अंकों से ज्यादा टूट गया। इस गिरावट से इंडेक्स ने एक दिन पहले की करीब 1,500 अंकों की पूरी बढ़त गंवा दी।

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को हाहाकार मच गया। बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट आई। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इनवेस्टर्स ने ओल्ड इकोनॉमी, डेटा सेंटर्स से लेकर एआई से जुड़ी कंपनियों में भारी बिकवाली की। अप्रैल 2025 के बाद यह एक दिन में अमेरिकी बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इसका असर 6 नवंबर को एशियाई बाजारों पर भी दिखा।

इस वजह से डरकर इनवेस्टर्स ने की बिकवाली

अनुमान है कि अगले साल जनवरी से अमेरिकी कांग्रेंस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिवि और सीनेट में डेमोक्रेट्स का दबदबा होगा। इसका असर एआई और डेटा सेटर्स में निवेश पर पड़ेगा। अमेरिकी बाजारों में पिछले एक-दो साल में आई जबर्दस्त तेजी में इन कंपनियों के शेयरों का बड़ा हाथ है। 5 नवंबर यानी गुरुवार को चिप बनाने वाली कंपनियों, एआई कंपनियों सहित छोटे-बड़े ज्यादातर शेयरों में बिकवाली दिखी। लेकिन, एआई और चिप शेयरों पर ज्यादा दबाव दिखा।


बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट 

Dow Jones Industrial Average 1,800 अंकों से ज्यादा टूट गया। इस गिरावट से इंडेक्स ने एक दिन पहले की करीब 1,500 अंकों की पूरी बढ़त गंवा दी। Dow Jones के सभी 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इंडेक्स अब अपने रिकॉर्ड हाई से 6 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है। टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का असर Nasdaq Composite पर भी दिखा।

Intel का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा फिसला

कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इंटेल का शेयर 10.49 फीसदी क्रैश कर गया। एनवीडिया का शेयर 9.23 फीसदी लुढ़का। सिस्को सिस्टम्स का शेयर 7.62 फिसला। गोल्डमैन सैक्स में 6.42 फीसदी, अल्फाबेट में 4.21 फीसदी, जेपी मॉर्गन चेज में 4.17 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट में 3.57 फीसदी की गिरावट आई।

नैस्डेक अब टेक्निकल करेक्शन में आया 

नैस्डेक कंपोजिट गुरुवार को 5.5 फीसदी टूट गया। इसके साथ ही Nasdaq ने टेक्निकल करेक्शन में प्रवेश कर लिया है। टेक्निकल करेक्शन का मतलब है कि किसी इंडेक्स में उसके हालिया उच्च स्तर से 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आना। इससे सेंटीमेंट निगेटिव हो जाता है। S&P 500 इंडेक्स में भी 4.4 फीसदी की गिरावट आई। यह इंडेक्स भी अपने शिखर से 6 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है। S&P 500 के सभी 11 सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए।

Nasdaq 100 में 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण Nasdaq 100 इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा गिर गया। मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद यह इस इंडेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। गुरुवार की बिकवाली में Nasdaq 100 की मार्केट कैप से करीब 2.3 लाख करोड़ डॉलर साफ हो गए। यह इंडेक्स के इतिहास में एक दिन में मार्केट वैल्यू में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

Nasdaq 100 अपने पीक से 16 फीसदी नीचे 

Nasdaq 100 अब अपने शिखर से करीब 16 फीसदी नीचे है और बेयर मार्केट के करीब पहुंच रहा है। आमतौर पर किसी इंडेक्स में उसके उच्च स्तर से 20 फीसदी की गिरावट को बेयर मार्केट माना जाता है। बाजार में गिरावट का असर सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहा। स्मॉलकैप शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला Russell 2000 इंडेक्स भी गुरुवार को 4.5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इस गिरावट के साथ यह भी टेक्निकल करेक्शन के दायरे में आ गया।

यह भी पढ़ें: Share Market Rally: धनतेरस पर Sensex में झमाझम 1000 अंकों की रिकवरी, 4 वजहों से लौटी रौनक लेकिन डर का कांटा 16 के पार

सेमीकंडक्टर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली और भी ज्यादा गहरी रही। Philadelphia Semiconductor Index (SOX) गुरुवार को 12 फीसदी गिर गया। मार्च 2020 के बाद इस इंडेक्स की यह सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। यह इंडेक्स 22 जून 2026 को बने अपने शिखर से अब करीब 38 फीसदी नीचे आ चुका है। इस तरह यह बेयर मार्केट में काफी अंदर चला गया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।