रेल विकास को ईस्ट कोस्ट रेलवे से जीएसटी समेत ₹404.88 करोड़ का जो ऑर्डर मिला है, उसके तहत यह 385 किमी लंबे भद्रक-विजयनगरम सेक्शन पर काम करेगी। इसमें नेरगुंडी-बारंग के बीच 22 किमी और खुर्दा रोड-विजयनगरम के बीच 363 किमी शामिल हैं। 18 सितंबर को जारी इस LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) में रोडबेड, छोटे-बड़े ब्रिज, ब्रिज के नीचे सड़क और LHS (लिमिटेड हाइट सबवेज), बिल्डिंग वर्क्स, बैलास्ट की सप्लाई, रेलवे ट्रैक बिछाने और अन्य काम किए जाएंगे।
इसके अलावा रेल विकास को इस ऑर्डर के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग, सिग्निंग और टेलीकॉम और इलेक्ट्रिफिकेशन से भी जुड़ा काम करना है। इस ऑर्डर में खुर्दा रोड और गंगाधरपुर के बीच हाई-टेंशन और लो-टेंशन लाइन के शिफ्टिंग और मोडिफिकेशन का भी काम शामिल है। इस पर कंपनी को 912 दिनों के भीतर काम पूरा करना है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
रेल विकास निगम के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और महज 9 महीने में निवेशकों की पूंजी आधी कर दी। पिछले साल 29 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹400.90 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 51.31% टूटकर 16 सितंबर 2026 को ₹195.20 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।