RVNL ने दिल्ली मेट्रो के साथ किया समझौता, 4 साल में 2004% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

RVNL ने पिछले साल की तुलना में 17.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ₹6714 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि मार्जिन पिछले साल के 6.6 फीसदी से 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ 6.8 फीसदी हो गया। RVNL का नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹478.6 करोड़ हो गया

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 9:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने भारत और विदेशों में आगामी प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेशन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के साथ समझौता किया है

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने भारत और विदेशों में आगामी प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेशन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के साथ समझौता किया है। कंपनी ने आज 4 जुलाई को यह जानकारी दी। इस खबर के बीच आज RVNL के शेयरों में 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 418.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 87,310 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 432 रुपये और 52-वीक लो 117.35 रुपये है।

RVNL का बयान

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार RVNL ने मेट्रो, रेलवे, हाई स्पीड रेल, हाईवे, मेगाब्रिज, सुरंगों, इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग/वर्कशॉप या डिपो, S&T वर्क्स और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में भारत और विदेश में आगामी प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेशन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।


RVNL के तिमाही नतीजे

RVNL ने FY24 की चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। RVNL ने पिछले साल की तुलना में 17.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ₹6714 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि मार्जिन पिछले साल के 6.6 फीसदी से 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ 6.8 फीसदी हो गया। RVNL का नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹478.6 करोड़ हो गया। वित्तीय वर्ष 2024 के अंत में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹85,000 करोड़ थी। इसमें से ₹40,000 करोड़ बिड पोर्शन के हैं और ₹45,000 करोड़ नॉमिनेशनल पोर्शन के हैं।

RVNL का FY25 में ₹23,000 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2025 के लिए RVNL का लक्ष्य ₹23000 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त करना और वर्ष के अंत में ₹92,000 करोड़ से ₹1 लाख करोड़ के बीच ऑर्डर बुक प्राप्त करना है। कंपनी को FY25 में ₹20,000 करोड़ से ₹25,000 करोड़ के बीच ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। RVNL ने वित्तीय वर्ष 2024 में ₹21,889 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था।

कैसा रहा है RVNL के शेयरों का प्रदर्शन

RVNL एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को कम समय में तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 19 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले 6 महीने में इसने 125 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 243 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 2004 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।