कंज्यूमर स्टॉक्स अगले 3 से 5 साल में देंगे शानदार रिटर्न : एस नरेन ICICI Pru AMC

एस नरेन ने कहा कि हमें एक बदलाव देखने को मिला है। टेलीकॉम शेयरों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि हमने छह महीने पहले बहुत कम टेलीकॉम शेयरों को खरीदा। लेकिन, मार्केट के मौजूदा करेक्शन में ये सबसे डिफेंसिव स्टॉक्स साबित हुए हैं

अपडेटेड Mar 12, 2022 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
टेलीकॉम कंपनियों के बारे में नरेन ने कहा कि करेक्शन के दौरान टेलीकॉम कंपनियों के परफॉर्मेंस से मैं बहुत खुश हूं। मैं समझ चुका हूं कि टेलीकॉम के बगैर कोरोना की महामारी के दौरान हम पूरी तरह बेकार हो जाते।

पिछले कुछ महीनों में कंज्यूमर स्टॉक में कमजोरी दिखी है। इसकी वजह हाई वैल्यूएशन रही है। गिरावट के बाद कंज्यूमर कंपनियों के शेयर प्राइस अट्रैक्टिव लेवल पर आ गए हैं। इनवेस्टर्स इन शेयरों में मौजूदा प्राइस पर इनवेस्टर कर अगले 3 से 5 साल में अच्छा कमा सकते हैं। यह कहना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Asset Management Company) के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर एस नरेन (S Naren) का। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इनवेस्टर्स के लिए कई बातें बताईं।

कंज्यूमर स्टॉक्स के लिए अच्छी संभावनाएं

नरेन ने कहा कि इंडिया में कंज्यूमर कंपनियों के लिए अगले 20 से 30 साल में अच्छी संभावना दिखती है। हालांकि, निकट भविष्य में इसमें और करेक्शन आ सकता है। इसकी वजह इस सेक्टर की ज्यादा वैल्यूएशन है। इसलिए कंज्यूमर कंपनियों में निवेश से अगले 3 से 5 साल में अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।


यह भी पढ़ें : Stock Markets Update: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानिए क्या कहते हैं एनालिस्ट्स

वैल्यू डिस्कवरी फंड के शानदार प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कई बातें बताई। उन्होंने कहा कि इस फंड की शुरुआत 2004 में हुई थी। हमने देखा है कि लंबी अवधि के लिहाज से इनवेस्ट करने पर हमेशा अच्छा रिटर्न मिलता है। इसकी वजह लॉन्ग टर्म वैल्यू पर फोकस है। यह ऐसी स्ट्रेटेजी है जो सिर्फ तिमाही दर तिमाही के लिए नहीं है। हमारा मानना है कि वैल्यू के लिहाज से अगले 2 से 3 साल में आपको अच्छे मौके दिखेंगे।

क्रेडिट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद

बैंकिंग शेयरों के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द इकोनॉमी में क्रेडिट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि, ओनरशिप का मसला बैंकिंग सेक्टर पर असर डाल रहा है। अभी यह सबसे बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि बैंकों के पास सरप्लस लिक्विडिटी है। क्रेडिट की डिमांड बढ़ते ही बैंक इस लिक्विडिटी का इस्तेमाल करेंगे। ऑयल की ऊंची कीमतों को देखते हुए क्रेडिट ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि ऑयल की ऊंची कीमतों के बीच बिजनेस जारी रखने के लिए आपको क्रेडिट की जरूरत पड़ेगी।

टेलीकॉम शेयरों का भविष्य बेहतर

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में पिछले 10 से 12 साल में बैंक स्टॉक्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। दरअसल, हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेलीकॉम शेयरों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि हमने छह महीने पहले बहुत कम टेलीकॉम शेयरों को खरीदा। लेकिन, मार्केट के मौजूदा करेक्शन में ये सबसे डिफेंसिव स्टॉक्स साबित हुए हैं। इसकी वजह यह है कि आज टेलीकॉम सेवाएं सबसे बेसिक प्रोडक्ट्स बन गई हैं।

टेलीकॉम कंपनियों के बारे में नरेन ने कहा कि करेक्शन के दौरान टेलीकॉम कंपनियों के परफॉर्मेंस से मैं बहुत खुश हूं। मैं समझ चुका हूं कि टेलीकॉम के बगैर कोरोना की महामारी के दौरान हम पूरी तरह बेकार हो जाते। लेकिन, मुझे हैरानी है कि टेलीकॉम सेक्टर का प्रदर्शन दुनियाभर में खराब रहा। अब सस्ते भाव पर इन शेयरों को खरीदने का मौका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।