सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा मई में हुई थी। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 30 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 1.60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिला था। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 184.80 रुपये है।
SAIL का शेयर एक साल में 35 प्रतिशत मजबूत
SAIL का मार्केट कैप 76300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 209.70 रुपये और एडजस्टेड लो 124 रुपये है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। 6 महीनों में शेयर की कीमत 22 प्रतिशत और एक साल में 35 प्रतिशत चढ़ी है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर चुका है।
हाल ही में SAIL और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। यह MoU पश्चिम बंगाल में दो कोल ब्लॉक के जॉइंट डेवलपमेंट और ऑपरेशन के लिए है। इस डेवलपमेंट के चलते शेयर 28 सितंबर को फोकस में रहेगा।
Steel Authority of India Ltd का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1,644.05 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 744.58 करोड़ रुपये था। कुल इनकम 26,451.21 करोड़ रुपये रही, जो जून 2025 तिमाही में 26,083.90 करोड़ रुपये थी। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।