सोमवार, 28 सितंबर को क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, सेल, सनटेक रियल्टी समेत कई शेयरों पर फोकस रहेगा। कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि के चलते इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सोमवार को एक शेयर आस्था स्पिनटेक्स एक्स-बोनस ट्रेड करेगा। साथ ही 3 कंपनियों की लिस्टिंग होगी। आइए जानते हैं डिटेल...
कंपनी के बोर्ड ने Mellwood Trustee Services Private Limited को 2,80,71,690 तक वॉरंट के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है। इश्यू का साइज लगभग ₹650 करोड़ होगा। मेलवुड ट्रस्टी सर्विसेज, Melligeri Private Family Foundation की ट्रस्टी है और प्रमोटर ग्रुप की सदस्य है।
कंपनी ने ग्रुप रीस्ट्रक्चरिंग के तहत अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली 10 सब्सिडियरी कंपनियों का अदाणी पावर के साथ मर्जर पूरा कर लिया है। यह रीस्ट्रक्चरिंग 25 सितंबर, 2026 से लागू हुई।
कंपनी में एक ब्लॉक डील शुरू हुई है। इसके तहत Augment India Holdings कंपनी में अपनी 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानि कि 85 लाख शेयर बेच सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील का साइज 1,062.8 करोड़ रुपये तय किया गया है। फ्लोर प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
Prestige Estates Projects
रियल्टी कंपनी की सब्सिडियरी Prestige Hospitality Ventures Ltd (PHVL) ने अपना IPO प्लान टाल दिया है। कंपनी ने SEBI के पास जमा किया गया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) वापस ले लिया है।
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। यह MoU पश्चिम बंगाल में दो कोल ब्लॉक के जॉइंट डेवलपमेंट और ऑपरेशन के लिए है।
कंपनी ने कहा है कि उसने महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका के शिंडे गांव में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सीमित कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
रियल एस्टेट कंपनी को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग से वित्त वर्ष 2023 के लिए एक 'कारण बताओ नोटिस' मिला है। इसमें ब्याज और पेनल्टी समेत ₹59.44 करोड़ के टैक्स की मांग की गई है।
Rashtriya Chemicals and Fertilizers
सरकारी कंपनी ने अपने अमोनिया प्लांट के रेनोवेशन के लिए Larsen & Toubro Ltd को ₹797 करोड़ (प्लस टैक्स) का परचेज ऑर्डर देने को मंजूरी दी है। यह ऑर्डर सबसे कम बोली (लोएस्ट टेंडर) के आधार पर दिया गया है और इसकी अवधि 36 महीने है।
Edelweiss Financial Services
कंपनी ने घोषणा की है कि Nido होम फाइनेंस लिमिटेड में कार्लाइल का ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश पूरा हो गया है। इससे कार्लाइल से जुड़े फंड्स को Nido होम फाइनेंस में रणनीतिक तौर पर बहुमत हिस्सेदारी मिल गई है। कार्लाइल ग्रुप का हिस्सा, कार्लाइल एशिया पार्टनर्स (CAP) से जुड़े इनवेस्टमेंट फंड्स ने Nido में प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन और सेकेंडरी खरीद के जरिए लगभग ₹2,000 करोड़ का निवेश किया है।
इन SME कंपनियों की होगी लिस्टिंग
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।