Get App

SAIL Share Price: SAIL ने जनवरी में दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, शेयर 4% तक उछले

SAIL Share Price: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025–26 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जनवरी FY26 अवधि के दौरान उसकी कुल बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 16.6 मिलियन टन (एमटी) रही। यह पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 14.3 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में मजबूत ग्रोथ है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 1:49 PM
SAIL Share Price: SAIL ने जनवरी में दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, शेयर 4%  तक उछले
SAIL Share Price: पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 22 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है

SAIL Share Price: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025–26 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जनवरी FY26 अवधि के दौरान उसकी कुल बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 16.6 मिलियन टन (एमटी) रही। यह पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 14.3 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में मजबूत ग्रोथ है और कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक संचयी बिक्री मानी जा रही है। कंपनी ने बताया कि यह उसकी अब तक की सबसे अधिक क्युमुलेटिव बिक्री है।

इसके अलावा, SAIL ने जनवरी 2026 में भी अपना अब तक का सबसे अच्छा मंथली प्रदर्शन भी दर्ज किया है। जनवरी के दौरान कंपनी की बिक्री पिछले साल से 10 प्रतिशत बढ़कर 1.84 मिलियन टन रही। पिछले साल जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री 1.68 मिलियन टन रही थी। इस मजबूत बिक्री का सीधा असर कंपनी की इन्वेंट्री और वित्तीय स्थिति पर भी पड़ा है। बेहतर मांग और कुशल डिस्पैच के चलते इन्वेंट्री में 0.25 मिलियन टन की कमी आई है, साथ ही उधारी में भी काफी कमी देखने को मिली।

कंपनी के अनुसार, इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन का असर दूसरे कई सेगमेंट में भी देखने को मिला। इनमें प्लांट्स से रिकॉर्ड डिस्पैच, कैश कलेक्शन में सुधार, ग्राहकों तक सीधे डोर-टू-डोर डिलीवरी में बढ़ोतरी और वेयरहाउस बिक्री का विस्तार शामिल है। यह दिखाता है कि कंपनी ने लॉजिस्टिक्स दक्षता और बाजार तक पहुंच को मजबूत करने पर खास फोकस किया है।

कंपनी का कहना है कि इन उपलब्धियों के पीछे मार्केटिंग वर्टिकल की ओर से उठाए गए कई रणनीतिक कदमों की अहम भूमिका रही है। कंपनी ने हाल के सालों में ग्राहक-केंद्रित रणनीतियों को अपनी कारोबारी योजनाओं के केंद्र में रखा है। इससे कंपनी को बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने में मदद की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें