मारुति सुजुकी की गाड़ियों की बिक्री नवंबर में घटी, पार्ट की किल्लत की वजह से गाड़ियों के उत्पादन में आई गिरावट

इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी के चलते नवंबल में मारुति सुजुकी की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आई

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी के चलते नवंबर में Maruti की गाड़ियों की बिक्री घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी भारी पड़ी है जिसकी वजह से कंपनी ने नवंबर में 1,39,184 गाड़ियां बेची, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 1,53,223 गाड़ियां बेची थी।

नवंबर 2021 की बिक्री के आंकड़े में 1,13,017 गाड़ियों की घरेलू बिक्री और 4,774 गाड़ियों की अन्य OEM की बिक्री भी शामिल है। नवंबर 2020 में कुल घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 135,775 से घटकर 109,726 गाड़ियां रह गई।

हालांकि, मारुति ने इस महीने में 21,393 गाड़ियों के रूप में एक महीने में सबसे अधिक गाड़ियां निर्यात की हैं ऐसा दर्ज किया गया।


Dolly Khanna portfolio: एक्सपर्ट कह रहे हैं कि ये मल्टीबैगर स्टॉक 6 महीनों में छू सकता है 1000 का स्तर

मारुति सुजुकी ने 1 दिसंबर को अपने बयान में कहा “इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की किल्लत ने मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाने वाली गाड़ियों के उत्पादन पर असर डाला। कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए हर संभव उपाय किए, ”

कंपनी को लगता है कि है कि यह किल्लत दिसंबर में भी हरियाणा और गुजरात दोनों जगह उनके गाड़ियों के उत्पादन को प्रभावित करेगी।

कंपनी ने 30 नवंबर को कहा था "हालांकि प्रोडक्शन चालु है फिर भी वर्तमान में यह अनुमान है कि दोनों स्थानों पर कुल गाड़ियों के उत्पादन सामान्य उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत से 85 प्रतिशत हो सकता है।"

कंपनी के हरियाणा स्थित गुरुग्राम और मानेसर प्लांट्स में हर साल करीब 15 लाख गाड़ियां बनाईं जाती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।