हेलियस कैपिटल के समीर अरोड़ा ने CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से बाजार की आगे की दशा और दिशा पर खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने कहा है कि भारत सालों से आउटपरफार्म कर रहा है। इस बातचीत में समीर अरोड़ा की वॉरेन बफे को भी सलाह देते हुए कहा है भारतीय बाजारों में निवेश ना करना उनकी गलती है। वॉरेन बफे को भारतीय बाजार में पैसे लगाने चाहिए। सिर्फ अमेरिका में निवेश से बफे को नुकसान हुआ है।
