Titan share price: Q2 के शानदार बिजनेस अपडेट ने भरा जोश, शेयर 5% भागा

कल आए कंपनी के इस अपडेट के मुताबिक Q2 में टाइटन वर्ड (Titan World) के 7 नए स्टोर खोले गए हैं। इस अवधि में हेलिओस (Helios)के 14 और फास्टट्रैक (Fastrack)के 2 स्टोर शुरू किए गए हैं

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए Titan ने अच्छे अपडेट दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के ज्वेलरी कारोबार की बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) ने गुरुवार को अपने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त हुई है। बता दें कि कंपनी ज्वेलरी, घड़ी और दूसरे वियरेबल्स और आईकेयर कारोबार में है। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में इसके लगभग सभी सेगमेंटों में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

    इस खबर के चलते आज के शुरुआती कारोबार में टाइटन के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 09:19 बजे के आसपास ये शेयर करीब 133 रुपए यानी 5.13 फीसदी की बढ़त के साथ 2735 रुपए के आसपास दिख रहा है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस मॉर्गेन स्टेनली (MORGAN STANLEY) भी इस स्टॉक को लेकर बुलिश है। मॉर्गेन स्टेनली का कहना है कि Q2 का ट्रेंड मजबूत ज्वेलरी सेगमेंट में 18 फीसदी की अच्छी ग्रोथ रही है। ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर का लक्ष्य 2902 रुपए प्रति शेयर दिया है।

    वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए Titan ने अच्छे अपडेट दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के ज्वेलरी कारोबार की बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी के गोल्ड ज्वेलरी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दिखी है। कंपनी ने इस त्योहारी सीजन में और बेहतर बिक्री होने की भी उम्मीद जताई है।


    कंपनी ने बताया है कि Q2 में उसने ज्वेलरी के 105 नए स्टोर खोले हैं। इस अवधि में तनिष्क (Tanishq) के 8, मिया (Mia)के 16 और जोया (Zoya) का 1 स्टोर खोला गया है। कंपनी ने ये भी बताया है कि दूसरी तिमाही में घड़ी और वियरेबल्स में 20 फीसदी की ग्रोथ रही है। कंपनी ने ये भी बताया है कि Q2 में टाइटन और फास्टट्रैक (Titan & Fastrack) की स्मॉर्ट वॉच लॉन्च की गई है।

    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नायका और अन्य स्टॉक्स

    कल आए कंपनी के इस अपडेट के मुताबिक Q2 में टाइटन वर्ड (Titan World) के 7 नए स्टोर खोले गए हैं। इस अवधि में हेलिओस (Helios)के 14 और फास्टट्रैक (Fastrack)के 2 स्टोर शुरू किए गए हैं। वहीं, फास्टट्रैक प्रिस्क्रिप्शन (Fastrack Prescription)के 2 नए स्टोर खोले गए हैं। दूसरी तिमाही में Titan Eye+ केयर में 7 फीसदी की ग्रोथ रही है। इस अवधि में Titan Eye+ के 36 नए स्टोर लॉन्च किए गए हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।