Get App

निफ्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय देश के घरेलू निवेशकों को दूंगा- समीर अरोड़ा, Helios Capital

हेलिओस कैपिटल के संस्थापक और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने सीएनबीसी टीवी-18 से कहा कि घरेलू निवेशकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू निवेशकों ने COVID के बुरे दौर में और उसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू निवेशकों की वजह से ही निफ्टी में हाल के महीनों में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। उनका कहना है कि FY23 में भारतीय बाजार मध्यम दर्जे का रिटर्न दे सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 5:01 PM
निफ्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय देश के घरेलू निवेशकों को दूंगा- समीर अरोड़ा, Helios Capital
Helios Capital के समीर अरोड़ा समीर अरोड़ा ने जब अमेरिकी बाजार गिरना बंद हो जायेंगे। उसके बाद हमारा मानना ​​​​है वैश्विक निवेशक वॉल स्ट्रीट पर वापस लौट जाएंगे

भारतीय शेयर बाजारों ने पिछले कुछ महीनों में अपने समकक्ष बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। शेयर बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट समीर अरोड़ा का मानना ​​है कि स्वस्थ घरेलू निवेशकों को इसका श्रेय मिलना चाहिए। हेलियोस कैपिटल के संस्थापक और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा (Samir Arora, Founder & Fund Manager at Helios Capital) ने ये बात हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 से कही। हेलिओस कैपिटल के संस्थापक ने चैनल से कहा कि घरेलू निवेशकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू निवेशकों ने COVID के बुरे दौर में और उसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया है। निफ्टी में हाल के महीनों में दिखा आउटपरफॉर्मेंस घरेलू निवेशकों की वजह से देखने को मिला है।

अरोड़ा भारत की ग्रोथ स्टोरी (India growth story) को लेकर बुलिश हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि किसी को भी बाजार के प्रदर्शन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शेयर बाजार में कब तेजी रहेगी या कब मंदी रहेगी इसके बारे में कोई नहीं कह सकता है।

विकसित बाजारों में इक्विटी एलोकेशन ज्यादा है जबकि भारत में यह अभी भी ये निर्माण चरण में है। अब बाजार में अधिक से अधिक लोग निवेश कर रहे हैं।

इस साल किस सेक्टर में रौनक दिखेगी इसके जवाब में समीरा अरोड़ा ने कहा ​कि 2023 में रियल एस्टेट और गोल्ड जैसे अन्य एसेट्स के शेयर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नवंबर में बाजारों ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग या आईपीओ (Initial Public Offerings or IPOs) को फिर से बाजार में लौटते देखाहै। ये एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें