Samir Arora: लिस्टिंग गेन के लिए IPO में पैसे लगाते हैं? दिग्गज निवेशक समीर अरोड़ा ने कर दिया ये रियलिटी चेक

Samir Arora On Hot IPO: क्या IPO में पैसा दोगुना करके आप खुद को स्मार्ट इन्वेस्टर समझ रहे हैं? शेयर बाजार के दिग्गज समीर अरोड़ा ने एक कड़वा सच उजागर किया है। भारी सब्सक्रिप्शन के कारण अगर आपको सिर्फ 1% अलॉटमेंट मिला, तो शेयर डबल होने के बावजूद आपकी कुल जेब पर मुनाफा सिर्फ 1% ही रहा। IPO अलॉटमेंट का पूरा गणित और समीर अरोड़ा का यह आई-ओपनर एनालिसिस जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 12:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO में बंपर सब्सक्रिप्शन के कारण रिटेल निवेशकों को 1 लॉट मिलना भी मुश्किल हो जाता है

Samir Arora IPO Reality Check: क्या आप भी किसी हॉट IPO में पैसा लगाकर उसके लिस्टिंग गेन पर खुश हो रहे हैं? अगर आपको लगता है कि IPO में पैसा दोगुना करके आप रातों-रात अमीर बन रहे हैं, तो रुकिए! शेयर बाजार के दिग्गज और हेलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने IPO लवर्स की आंखें खोलने वाला एक रियलिटी चेक शेयर किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे 100% का दिखने वाला यह मुनाफा असल में आपकी कुल जेब पर महज 1% का रिटर्न बनकर रह जाता है। आइए आपको बताते हैं उन्हों क्या-क्या कहा।

समीर अरोड़ा का '1% वाला गणित' समझिए


समीर अरोड़ा ने निवेशकों की सोच और उसकी कड़वी सच्चाई को एक आसान बातचीत के जरिए शेयर किया है:

इन्वेस्टर: 'मैंने इस धमाकेदार IPO में पैसा लगाया था और मेरा पैसा दोगुना हो गया!'

असली सच्चाई: 'आपको अपनी बोली का महज 1.0% अलॉटमेंट ही मिला था। वह शेयर दोगुना भी हुआ, तब भी आपने अपनी कुल पूंजी पर सिर्फ 1.0% का मुनाफा ही कमाया!'

समीर अरोड़ा का साफ कहना है कि हर IPO का इंतजार करने और पैसा ब्लॉक रखने के बजाय, अगर उस पूरे पैसे को सही रणनीतिक तरीके से शेयर बाजार में सीधे निवेश किया जाए, तो वह लंबी अवधि में इससे कहीं ज्यादा रिटर्न देगा।

अगस्त में IPO की बाढ़, लेकिन अलॉटमेंट की मार

भारतीय प्राइमरी मार्केट में इस समय जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। अगस्त 2026 में IPO मार्केट पिछले 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस महीने अब तक 20 से ज्यादा कंपनियां IPO के जरिए ₹21,000 करोड़ से अधिक जुटा चुकी हैंइससे पहले सितंबर 2025 में 25 कंपनियां IPO लेकर आई थीं।

बंपर सब्सक्रिप्शन के कारण रिटेल निवेशकों को 1 लॉट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि 100% लिस्टिंग गेन मिलने के बावजूद आपकी कुल वेल्थ पर इसका असर न के बराबर होता है।

आज भी बाजार में मची है हलचल

अगर आज की बात करें, तो आईपीओ मार्केट में अभी भी एक्शन जारी है:

नए IPO खुल रहे हैं: सिंबायोटेक फार्मालैब, स्काईवेज एयर और हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं।

SME सेगमेंट: मधुर निट (Madhur Knit) और एबीएच हेल्थकेयर (ABH Healthcare) के इश्यू भी आज से खुले हैं।

जारी सब्सक्रिप्शन: ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का ₹825 करोड़ का IPO आज दूसरे दिन में है, जबकि टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का ₹650 करोड़ का IPO आज बंद हो रहा है।

इन्वेस्टर्स के लिए क्या है सीख?

IPO में अलॉटमेंट पाना पूरी तरह से 'लकी ड्रॉ' जैसा है। समीर अरोड़ा के मुताबिक, केवल लिस्टिंग गेन की चमक देखकर IPO के पीछे भागने के बजाय, अच्छी क्वालिटी वाली लिस्टेड कंपनियों पर दांव लगाना और मार्केट में बने रहना लंबी अवधि में ज्यादा वेल्थ क्रिएट करता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।