हाउसिंग फाइनेंस कंपनी सम्मान कैपिटल के शेयरों में 17 दिसंबर को पहले तेजी और बाद में गिरावट का रुख रहा। दिन में शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक चढ़कर 153.15 रुपये के हाई तक गया। फिर इस हाई से 7.5 प्रतिशत तक गिरकर 141.60 रुपये के लो तक आया। बाद में शेयर लगभग 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 145.80 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में बिकवाली शुरू होने की वजह है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा (EOW) ने कंपनी के पूर्व प्रमोटर्स के खिलाफ एक जांच के तहत नई FIR फाइल की है।
