एमके वेंचर्स (MK Ventures)के संस्थापक मधुसूदन केला (Madhusudan Kela)पिछले कुछ सालों से सरकारी बैंकों को लेकर बुलिश हैं। बैंकिंग शेयरों की जुड़ी उनकी उम्मीदों की वजह कैपेक्स अपसाइकिल और बेहतर प्रॉविजन कवरेज रेशियो हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी उनके आशावाद की पुष्टि कर रही है। 2022 में अब तक निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 28 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। एसबीआई, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 20-70 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
