बाजार पर बात करते हुए विलियम ओ'नील के हेड -इक्विटी रिसर्च इंडिया,मयूरेश जोशी ने कहा कि कंपनियों के मिलेजुले नतीजों को देखते हुए संवत 2081 में उनका फोकस डोमेस्टिक सिक्लिकल्स पर रहेगा। इसमें भी कैपिटल गुड्स और इंफ्रा स्पेस के शेयर ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। इनमें kEC इंटरनेशनल और शेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) काफी अच्छे लग रहे हैं। नए साल में इनमें अच्छी तेजी की उम्मीद है। इनकी ऑर्डर बुक्स काफी अच्छी हैं। इनका भारतीय इकोनॉमी के अधिकांश सेक्टरों में प्रेजेंस है। इनको पवार सेक्टर में तेजी का फायदा मिलेगा।
बैंक शेयरों पर बात करते हुए मयूरेश जोशी ने कहा कि इनके दूसरे तिमाही के नतीजे काफी ठीक-ठाक रहे हैं। करूर वैश्य बैंक मिड कैप बैंकों में काफी अच्छा दिख रहा है। नए साल में ये शेयर अच्छी तेजी दिखा सकते हैं।
संवत 2081 के लिए मयूरेश जोशी को स्पेशियालिटी केमिकल सेक्टर भी पसंद आ रहा है। इस सेक्टर में उनका पसंदीदा शेयर प्रीवी स्पेशियलिटी केमिकल्स (Privi Speciality Chemicals Limited) है। ये एक मिडकैप सेगमेंट की कंपनी है जो तमाम परफ्यूम और फ्रेगेरेंस बनाने वाली कंपनियों के लिए सप्लाई करती है।
नए साल में हमें लॉर्ज कैप, क्वालिटी और लिक्विड शेयरों पर करें फोकस
बाजार पर बात करते हुए प्रभुदास लीलाधर की अमीषा वोरा ने कहा कि इस समय अर्निंग्स पर दबाव है। वैल्यूएशन हाई है। इस लिए बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। नए संवत में बाजार में पैसा तो बनेगा लेकिन चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में ही पैसा बनेगा। मार्केट के ब्रेड्थ कमजोर रहेगी। बाजार में पैसा बनाने के बजाय पैसा संभालने पर ज्यादा फोकस करना होगा। नए साल में हमें लॉर्ज कैप के क्वालिटी और लिक्विड शेयरों पर फोकस करने की रणनीति अपनी होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।