संधार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में आज 19 जून को मामूली गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 560.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने साइबर अटैक के खतरे का पता लगाने की जानकारी दी है। इससे कंपनी के कुछ सिस्टम प्रभावित हुए हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखी गई। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,373.69 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 598.95 रुपये और 52-वीक लो 254 रुपये है।
