Get App

Memory Stocks Rally: एक हफ्ते में 48% उछला ये मेमोरी स्टॉक, 1 साल में 9 गुना किया पैसा; जानिए इस तूफानी तेजी की वजह

Memory Stocks Rally: AI और मेमोरी शॉर्टेज ने Sandisk को स्टार स्टॉक बना दिया है। इसने एक हफ्ते में 48% उछाल और एक साल में 9 गुना रिटर्न दिया है। जानिए इस तूफानी तेजी की वजह क्या है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:48 PM
Memory Stocks Rally: एक हफ्ते में 48% उछला ये मेमोरी स्टॉक, 1 साल में 9 गुना किया पैसा; जानिए इस तूफानी तेजी की वजह
मेमोरी और स्टोरेज शॉर्टेज वाले माहौल में Sandisk ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

Sandisk stock: पिछले एक साल में अमेरिका शेयर बाजार का सबसे मजबूत और चर्चित हिस्सा टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का एक पारंपरिक सेगमेंट- स्टोरेज और मेमोरी रहा है। जिस सेक्टर को लंबे समय तक 'ओल्ड टेक' माना जाता था, वही अब नई ग्रोथ स्टोरी बनकर उभरा है।

Sandisk बना S&P 500 का स्टार

मेमोरी और स्टोरेज शॉर्टेज वाले माहौल में Sandisk ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 2025 में यह S&P 500 का टॉप परफॉर्मिंग स्टॉक रहा। 2026 में अब तक इसमें करीब 48 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

Western Digital ने 2016 में Sandisk को 16 अरब डॉलर में खरीदा था। फरवरी 2025 में इसे अलग कंपनी के तौर पर स्पिन-ऑफ किया गया। स्पिन-ऑफ के समय Sandisk का शेयर 38.50 डॉलर पर लिस्ट हुआ था। कंपनी का वैल्यूएशन 5.6 अरब डॉलर रहा, जो मूल अधिग्रहण कीमत से करीब 65 फीसदी कम था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें