Get App

Sanofi India के शेयर में मजबूत मुनाफे की वजह से दिखी 7 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त

Sanofi India पर एलारा कैपिटल ने तेजी का नजरिया अपनाया है। एलारा कैपिटल इस पर 7,000 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है। ये प्राइस शेयर के शुक्रवार के बंद भाव से 26 प्रतिशत की ऊपर है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर पर दवा निर्माता कंपनी सनोफी इंडिया के शेयर का वैल्यूएशन आकर्षक है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 6:45 PM
Sanofi India के शेयर में मजबूत मुनाफे की वजह से दिखी 7 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त
Sanofi India के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दोपहर 01.17 बजे 4.84 प्रतिशत बढ़कर 5,32.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे

सनोफी इंडिया (Sanofi India) के शेयरों में आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 27 फरवरी बढ़त देखने को मिली। इस शेयर में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों पर लगातार दूसरे सत्र में शेयर में बढ़त देखने को मिली। आज दोपहर 01.17 बजे फार्मा कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( National Stock Exchange) पर 5,32.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। ये स्तर पिछले बंद भाव से 4.84 प्रतिशत अधिक था। स्टॉक ने 5,869.90 रुपये के उच्च स्तर को भी छुआ। आज इस काउंटर में करीब एक लाख शेयरों में एक्सचेंजों पर खरीद- फरोख्त देखने को मिली। जो कि एक महीने के डेली कारोबार वाले 17,000 शेयरों की औसत मात्रा से काफी अधिक है।

ड्रगमेकर कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 45 प्रतिशत बढ़ा। इसकी वजह ये रही कि एक मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ने रेवन्यू में 2.3 प्रतिशत की गिरावट को ऑफसेट किया। इनपुट लागत में गिरावट के कारण इसका EBITDA मार्जिन 635 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 24.84 प्रतिशत हो गया। एक बेसिस प्वाइंट्स एक प्रतिशत का सौवां हिस्सा होता है।

Brokerage views

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज का कंपनी की 'इंडिया फॉर इंडिया' ('India for India') की नई ग्रोथ रणनीति पर सकारात्मक रुख है। ये रणनीति कंपनी के प्रबंध निदेशक, रोडोल्फो ह्रोज (Managing Director, Rodolfo Hrosz) द्वारा बनाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें