Sapphire Foods के शेयर इश्यू प्राइस से 12% ऊपर 1360 रुपए पर लिस्ट हुए

अपडेटेड Nov 18, 2021 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sapphire Foods के शेयरों की लिस्टिंग 12% प्रीमियम पर हुई है

KFC और पिज्जा हट की ऑपरेटर कंपनी Sapphire Foods के शेयरों की लिस्टिंग 12% प्रीमियम पर हुई है। यह लिस्टिंग मार्केट एक्सपर्ट्स की उम्मीदों के मुताबिक ही रहा है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 1180 रुपए था। और इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 12% ऊपर 1348 रुपए पर हुई है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आई और यह 16% ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

Sapphire Foods का IPO 6.62 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, Sapphire Foods का वैल्यूएशन 7,498.02 करोड़ रुपए लगाया गया था।

Sapphire Foods का इश्यू Devyani International के लिस्ट होने के दो महीने बाद आया है। भारत और श्रीलंका में Yum ब्रांड के फ्रेंचाइजी ऑपरेटर्स में से एक Sapphire Foods का इश्यू 9 नवंबर को खुला और 11 नवंबर को बंद हुआ था।


इस इश्यू में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 7.5 गुना भरा था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 3.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से में 8.7 गुना बुकिंग हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।