Sasken Technologies Share Price: सास्केन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 12 मई को जबर्दस्त तेजी दिखी। सुबह में शेयर मजबूत खुला। उसके बाद पूरे दिन शेयरों में तेजी रही। एक समय शेयर करीब 20 फीसदी चढ़कर 1955 रुपये तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में यह 10.42 फीसदी की गिरावट के साथ 1,804 रुपये पर बंद हुआ। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर में तब तेजी आई, जब शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी।
