Get App

इस स्टॉक के सस्ते ऑप्शन में दिखेगा जोरदार उछाल, जानें राजेश पालवीय के कमाई के फ्यूचर कॉल्स

निफ्टी में 17600, 17700 और 17800 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700 17600 और 17500 के स्तर पर एक्टिव रहे। जबकि बैंकिंग इंडेक्स में 40300, 40400 और 40500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये और 40000 39900 और 39800 पर पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 2:11 PM
इस स्टॉक के सस्ते ऑप्शन में दिखेगा जोरदार उछाल, जानें राजेश पालवीय के कमाई के फ्यूचर कॉल्स
Voltas पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए इसकी मार्च की एक्सपायरी वाली 900 के स्ट्राइक वाली कॉल 38 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज बिकवाली का तेज दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17700 के नीचे फिसल गया है। बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखाई दी है। एनएसई की बेंचमार्क इंडेक्स आज  200 अंक से अधिक गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया। सेंसेक्स में 900 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी भी 700 अंक से ज्यादा फिसल गया। वहीं मिडकैप इंडेक्स में सवा परसेंट की कमजोरी नजर आई है। ऐसे बाजार में भी कमाई के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने तीन शानदार स्टॉक्स सुझाये। इसके साथ ही उन्होंने कम समय में अच्छी कमाई का सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। राजेश पालवीय ने ये ट्रेड हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत के दौरान सुझाये।

निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700 17600 और 17500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 40300, 40400 और 40500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी में 40000 39900 और 39800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स

ITC Future : खरीदें - 383 रुपये, स्टॉपलॉस - 376 रुपये, लक्ष्य - 405 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें