SBC Exports Bonus Issue: स्मॉल-कैप स्टॉक SBC एक्सपोर्ट्स ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने FY25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 28 जनवरी को 2.73 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 22.06 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 37.80 रुपये और 52-वीक लो 18.39 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 701.27 करोड़ रुपये है।
