SBC Exports को मिला 47.38 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, एक साल में 114% का रिटर्न दे चुका है स्टॉक

SBC Exports के शेयरों में इस साल अब तक 56 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 114 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 1832 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है। अब कंपनी को नया ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 2:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड को 47.38 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है।

ग्लोबल ट्रेड में लीडिंग कंपनी एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (SBC Exports) को 47.38 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे यह ऑर्डर महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग से मिला है। कंपनी के शेयरों में आज 0.16 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 31.43 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 997.78 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 33.90 रुपये और 52-वीक लो 13.41 रुपये है।

हाल ही में, एसबीसी एक्सपोर्ट्स को दुबई स्थित टेक्सटाइल कंपनी मेसर्स गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी से टी-शर्ट, ट्राउजर, शॉर्ट्स सहित कई गारमेंट आर्टिकल्स की सप्लाई के लिए एक बार फिर एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर लगभग 45 करोड़ रुपये का है।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?


तिमाही नतीजों की बात करें तो जून 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 65.72 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 52.86 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.32 करोड़ रुपये रहा। पिछले सला की समान तिमाही में कंपनी को 4.59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

5 सालों में 1832% रिटर्न दे चुका है स्टॉक 

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 36 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 56 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 114 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 1832 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।