डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में हुई जमकर बिकवाली, जानें और कितना गिरेंगे ये शेयर

SBI पर आज डीलिंग रूम्स में शॉर्ट पोजीशन बनी। डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि यतिन मोता ने कहा कि इस दिग्गज सरकारी बैंक के स्टॉक में बिकवाली होती हुई नजर आई। डीलर्स के मुताबिक आज PSU बैंकों में FII ने बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर गिर सकता है। इसका भाव 10-15 रुपये घट सकता है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 8:26 PM
Petronet के स्टॉक में डीलर्स ने शॉर्ट करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 200-205 रुपये के स्तर तक गिर सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। आज बैंकिंग शेयरों, फार्मा स्टॉक्स और एनर्जी शेयरों में बिकवाली नजर आई। आज के दिन मेटल, PSE, रियल्टी, FMCG शेयरों में दबाव दखने को मिला। वहीं बाजार में आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स पर फोकस रहा। दोनों शेयर अलग-अलग सेक्टर से रहे। इन दोनों स्टॉक्स में आज डीलर्स ने बिकवाली करवाई। सीएनबीसी-आवाज़ पर एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check में ये जानकारी दी गई। यतिन मोता ने सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल की। इससे ये पता चला कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दी है

    जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

    SBI

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस दिग्गज सरकारी बैंक के स्टॉक में बिकवाली होती हुई नजर आई। आज सरकारी बैंकों में सबसे बड़े बैंक एसबीआई पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि आज PSU बैंकों में FII ने बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 10-15 रुपये घट सकता है। आज शेयर में लॉन्ग सौदे काटे गये। इसमें आज 15 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट घटा हुआ दिखाई दिया।


    शेयर बाजार का कमाईवाला खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

    Petronet

    दूसरे स्टॉक के रूप में यतिन ने कहा आज डीलर्स ने इस स्टॉक में शॉर्ट करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। उनके मुताबिक आज शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। हालांकि इसके ओपन इंटरेस्ट में 6% की बढ़त देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती है। ये शेयर 200-205 रुपये के स्तर तक गिर सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।