SBI Card share: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए साल 2024 मुश्किल रहा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 5 सालों में यह 32 फीसदी टूट चुका है। यह शेयर मार्च 2020 में ₹1029.50 के अपने हाई से गिरकर 24 दिसंबर 2024 को 695.45 रुपये पर आ गया। कंपनी के शेयरों में आज 0.59 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 695.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 66161.35 करोड़ रुपये है। अब सवाल यह है कि क्या कंपनी के शेयरों में नए साल 2025 में रिकवरी होगी?
