देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए ATM के जरिए पैसे निकालने की अलग-अलग लिमिट तय की है। क्योंकि SBI के ATM कार्ड कई तरह के होते हैं। SBI ने पिछले साल नंबर के महीने में कैश निकालने की एक अलग लिमिट तय की है। जिसमें Classic(क्लासिक) और Maestro(मेस्ट्रो) डेबिट कार्ड शामिल है। इन कार्डों में कैश निकालने की लिमिट आधी कर दी गई थी। SBI ने अपने ग्राहकों को ATM के जरिए महीने में 8-10 बार ट्रांजैक्शन की छूट दी है। इससे अधिक बार ट्रांजैक्शन करने पर एक निश्चित चार्ज वसूलता है। 1 अक्टूबर से बैंक ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर और ATM कार्डलेस कैश निकालने पर चार्ज लगेगा।
जानिए किस कार्ड में कितना है कैश निकालने की लिमिट
SBI बैंक आमतौर पर क्लासिक और मेस्ट्रो ATM-डेबिट कार्ड सबको देता है।
ATM से कैश निकालने की न्यूनतम लिमिट 100 रुपये है और अधिकतम 20,000 रुपये है।
SBI Global International Debit Card
इस कार्ड के जरिए आप अपनी इच्छानुसार किसी भी जगह से कभी भी कैश निकाल सकते हैं। इसमें आप कम से कम 100 रुपये और मैक्सिमम 40,000 रुपये निकाल सकते हैं।
SBI Gold International Debit Card
इस कार्ड का उपयोग व्यापारियों से सामान खरीदने, ऑनलाइन पेमेंट करने और भारत के साथ-साथ दुनिया भर में नकदी निकालने के लिए किया जा सकता है। इसकी न्यूनतम लिमिट 100 रुपये और अधिकतम लिमिट 50,000 रुपये है।
SBI Platinum International Debit Card
इस कार्ड के जरिए आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं और भारत के साथ दुनिया भर में नकदी निकाल सकते हैं। इसकी न्यूनतम लिमिट 100 रुपये और अधिकतम लिमिट 1,00,000 रुपये है।
डेबिट कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए SBI ने Yono App लॉन्च किया है। इस App के जरिए आप चुनिंदा ATM से बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं। Yono, SBI का एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। ग्राहक इसका इस्तेमाल अपने स्मार्ट फोन पर डिजिटल ट्रांजैक्शन और पेमेंट के लिए कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
