Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52600, 52700 और 52800 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52500, 52400 और 52000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 3:15 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा
SBI Life पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में नालको, कॉनकोर, पोलीकैब, कोफोर्ज और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं चंबर फर्टिलाइजर्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ओएनजीसी, बीईएल और गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा क्रॉम्प्टन, आईटीसी, केनरा बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स और एमसीएक्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मारुति सुजुकी, बलरामपुर चीनी, पीआई इंडस्ट्रीज, बॉश और वोडाफोन आइडिया के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52600, 52700 और 52800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52500, 52400 और 52000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें