Stock Market News: बीएलएस इंटरनेशनल ने कुछ दिनों पहले 15 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के साथ इसकी बैठक होनी है। इस खुलासे पर आज मार्केट खुला तो कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए और तीन फीसदी से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। ब्रोकरेज भी इस पर दांव लगा रहे हैं। आज यह शेयर बीएसई पर 3.53 फीसदी की बढ़त 336.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.04 फीसदी के उछाल के साथ 338.50 रुपये (BLS International Share Price) पर पहुंच गया था।
