Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 51 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 189अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो आईआईएफएल फाइनेंस, एसजेवीएन, बर्जर पेंट्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी, मैक्स हेल्थकेयर, आरती इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, कोलगेट और क्रॉम्प्टन के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि इंडसइंड बैंक, चोला इनवेस्ट, साएंट, नायका, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, आबीएल बैंक, सीजी पावर और बजाज ऑटो के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
