बाजार में लगातार आठवें दिन दबाव दिख रहा है। निफ्टी बजट के दिन के निचले स्तरों को भी तोड़ दिया है। हालांकि बैंक निफ्टी में रिकवरी दिख रही है। दोपहर के दौरान बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या 141 रही जबकि बढ़ने वाले शेयर सिर्फ 43 नजर आये। दोपहर के दौरान इंफोसिस, टीसीएस, आईटीसी, एलएंडटी के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि गिरते बाजार में भी बैंकिंग शेयरों ने अपना दम दिखाया। आज आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे। ऐसे सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में IDBI कैपिटल के बृजेश एल जुड़े। इन्होंने अपने दमदार फ्यूचर कॉल्स बताये। इसके साथ ही कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
