Get App

SBI का शेयर 7% उछला, शानदार Q3 के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

SBI Share Price: CLSA के अनुसार, SBI की सीक्वेंशियल लोन ग्रोथ इसके कॉम्पिटीटर PSU बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों की तुलना में काफी बेहतर थी। नुवामा का कहना है कि कोर कमाई लगातार तीसरी तिमाही में प्राइवेट बैंकों की तुलना में मजबूत रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:19 PM
SBI का शेयर 7% उछला, शानदार Q3 के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
SBI का दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद कुछ ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्लूमबर्ग के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, स्टॉक को ट्रैक करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 42 ने 'बाय' रेटिंग दी है। इनमें से कम से कम 5 ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। तिमाही नतीजे सामने आने के बाद 9 फरवरी को SBI के शेयर में तेजी है। BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 7.6 प्रतिशत तक चढ़कर 1148 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 1145.95 रुपये पर सेटल हुआ।

SBI का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21028.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 16891.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45190 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।

कुल इनकम 9.6 प्रतिशत बढ़कर 140914.65 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 128467.39 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.12 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 3.15 प्रतिशत था। बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गाइडेंस बढ़ा दिया है।

किस ब्रोकरेज से कितना टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें