SBI Share Price: कमजोर मार्केट में एसबीआई के शेयरों में जमकर खरीदारी, मार्केट कैप 5 ट्रिलियन के पार, लेकिन यह बैंक है सबसे आगे

SBI Share Price: एसबीआई के शेयरों में इस साल जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते आज इसका मार्केट 5 ट्रिलियन रुपये के स्तर को पार कर गया

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
SBI Share Price: एसबीआई के शेयरों में घरेलू मार्केट से अधिक तेजी रही है यानी इसने आउटपरफॉर्म किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SBI Share Price: देश के सबसे बड़े पीएसयू बैंक एसबीआई (SBI) के शेयरों में इस साल जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते आज 14 सितंबर को इसका मार्केट 5 ट्रिलियन यानी 5 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। इसका मार्केट कैप 5.04 लाख करोड़ रुपये है। आज बीएसई पर यह 1 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 565.25 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहा है लेकिन इस साल अब तक यह करीब 20 फीसदी मजबूत हो चुका है।

    पिछले एक साल में एसबीआई के शेयर भाव 30 फीसदी से अधिक उछले हैं। एक महीने में यह सात फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के बीच भी एसबीआई में खरीदारी दिख रही है। सेंसेक्स में आज आधे फीसदी की गिरावट दिख रही है।

    बैंकों में सबसे अधिक मार्केट कैप HDFC Bank का


    एसबीआई का मार्केट कैप आज 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। हालांकि सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनियों में यह सातवें स्थान पर है और अगर सिर्फ बैंकों की बात करें तो यह तीसरे स्थान पर है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक है।

    Ferrari Purosangue: पहली बार फेरारी की चार डोर-चार सीट वाली कार, अगले साल आएगी भारत में, चेक करें खासियतें

    एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 8.42 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक का नंबर आता है जिसका मार्केट कैप 6.36 लाख करोड़ रुपये है। ओवरऑल बात करें तो 17.56 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ रिलायंस पहले स्थान पर है, एचडीएफसी बैंक तीसरे और आईसीआईसीआई बैंक चौथे स्थान पर।

    मार्केट से ज्यादा तेज उछले हैं एसबीआई के शेयर

    एसबीआई के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत हो रहे हैं। इस साल सेंसेक्स सिर्फ 2 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि एसबीआई 20 फीसदी तो पिछले एक साल में सेंसेक्स के तीन फीसदी से अधिक उछाल की तुलना में एसबीआई के शेयर 30 फीसदी से अधिक उछले हैं।

    बैंक के वित्तीय सेहत की बात करें तो अप्रैल-जून 2022 में तिमाही आधार पर इसका नेट प्रॉफिट 911.35 करोड़ रुपये से गिरकर 606.80 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि समान अवधि में रेवेन्यू 7073.33 करोड़ रुपये से बढ़कर 7267.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।