Get App

सिटी का सबसे पसंदीदा पीएसयू बैंक, एक साल के हाई से अभी और चढ़ेगा शेयर, आपके पास है?

Banking Stock: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एक ऐसे बैंक पर अपना तगड़ा दांव लगाया है जो एक कारोबारी दिन पहले एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और इसमें अब भारी-भरकम निवेश आने की संभावना जताई जा रही है। सिटी ने जितने सरकारी बैंकों पर दांव लगाया है, उसमें यह टॉप पर है। आपके पोर्टफोलियो में है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 9:09 AM
सिटी का सबसे पसंदीदा पीएसयू बैंक, एक साल के हाई से अभी और चढ़ेगा शेयर, आपके पास है?
SBI Outlook: पब्लिक सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई को वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एक बार फिर खरीदारी की रेटिंग दी है। सिर्फ यही नहीं, सिटी ने जिन बैकिंग स्टॉक्स पर दांव लगाया है, उसमें टॉप पर यही है।

SBI Outlook: पब्लिक सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई को वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एक बार फिर खरीदारी की रेटिंग दी है। सिर्फ यही नहीं, सिटी ने जिन बैकिंग स्टॉक्स पर दांव लगाया है, उसमें टॉप पर यही है। एक कारोबारी दिन पहले 24 सितंबर को बीएसई पर यह 0.53% की गिरावट के साथ ₹865.85 (SBI Share Price) पर बंद हुआ था जोकि इसके एक साल के हाई से काफी करीब है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 1.14% चढ़कर एक साल के हाई ₹880.40 पर पहुंचा था। सिटी ने इसके शेयरों के लिए जो टारगेट फिक्स किया है, वह इसके एक साल के हाई से 19% से भी अधिक ऊपर है। इसके शेयरों का टारगेट प्राइस सिटी ने ₹1,050 पर फिक्स कया है।

सिटी का यह रुझान ऐसे समय में आया है, जब एसबीआई समेत छह सरकारी बैंकों में MSCI इंडेक्सेज से पैसिव इनफ्लो की संभावना है। हालांकि यह निवेश तभी आएगा, जब इन बैंकों में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की सीमा मौजूदा 20% से बढ़ाकर 26% कर दी जाती है। एसबीआई की बात करें तो इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 10% है और लिमिट 26% किए जाने पर इसमें नुवामा अल्टरनेटिन के अनुमान के मुताबिक $46.6 करोड़ का निवेश आ सकता है।

सिटी क्यों है SBI पर फिदा?

वित्त वर्ष 2026 और 2027 के लिए सिटी का अनुमान है कि बैंक का लोनबुक सालाना 13-14% की रफ्तार से बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें ब्याज देने वाले एसेट्स यानी इंटेरेस्ट-अर्निंग एसेट्स (IEA) पर 2.8-2.9% का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIMs) और 40-45 बेसिस प्वाइंट्स के स्थायी क्रेडिट कॉस्ट को शामिल करके यह रफ्तार निकाला है। इन अनुमानों के आधार पर सिटी को उम्मीद है कि एसबीआई वित्त वर्ष 2026-वित्त वर्ष 27 में 1% के करीब RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) और 14-15% के करीब RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) डिलीवर कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें