Get App

Stocks to Watch: EAAA की लिस्टिंग; Jio Platforms, NTPC, Bank of Baroda और Indian Oil समेत ये 36 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 2 नवंबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज ईएएए (EAAA) की लिस्टिंग के साथ-साथ जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms), एनटीपीसी (NTPC), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 8:26 AM
Stocks to Watch: EAAA की लिस्टिंग; Jio Platforms, NTPC, Bank of Baroda और Indian Oil समेत ये 36 शेयर फोकस में
एक कारोबारी दिन पहले 30 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 308.49 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 74,459.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 116.35 प्वाइंट्स यानी 0.51% की मजबूती के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 194.50 प्वाइंट्स यानी 0.84% की बढ़त के साथ 23,279.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 30 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 308.49 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 74,459.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 116.35 प्वाइंट्स यानी 0.51% की मजबूती के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Reliance Industries (RIL) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.8% बढ़कर ₹29,550 करोड़ और रेवेन्यू 27.8% चढ़कर ₹3.62 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 17.8% से 17.2% पर पहुंच गया।

Jio Platforms Q2 (Consolidated YoY)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें