स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) के नियमों में आगे और ढील मिल सकती है। मार्केट रेगुलेटर SEBI अब ये देखेगा कि फंड मैनेजरों को अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी लागू करने के लिए और कितनी आजादी दी जा सकती है। ये संकेत SEBI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) मनोज कुमार ने मुंबई में Moneycontrol FiDEX 2.0 के दौरान हुई एक बातचीत में दिए।
