SBI share price: मजबूत नतीजों के बाद SBI में दिखी तेजी, जानिए अब क्या है ब्रोकरेज और मैनेजमेंट की राय

SBI share price: दूसरी तिमाही में बैंक का NII सालाना आधार पर 41,620 करोड़ रुपए से बढ़कर 42,985 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मुनाफा 18,331 करोड़ रुपए से बढ़कर 20,160 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि, ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 1.83% से घटकर 1.73% पर आ गया है। नेट NPA भी पिछली तिमाही के 0.47% के मुकाबले 0.42% पर रहा है

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
SBI share price : NOMURA का कहना है कि एसबीआई ने दूसरी तिमाही में ग्रोथ, NIMs और एसेट क्वालिटी के लिहाज से मजबूत प्रदर्शन किया है। आगे ये प्रदर्शन कायम रहने की उम्मीद है

 SBI share price : Q2 में SBI के नतीजे मजबूत रहे हैं। SBI के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने CNBC आवाज से खास बातचीत में कहा GST कटौती से क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। साथ ही CRR कट का पूरा फायदा मिलने से NIMs में भी सुधार होगा। CASA में सुधार से कॉस्ट ऑफ रिसोर्सेज घटा है। कॉस्ट ऑफ रिसोर्सेज घटने से नतीजों में सुधार हुआ है। Q2 में सभी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ रही है। इकोनॉमी में कंजम्पशन डिमांड बढ़ रही है। कंजम्पशन डिमांड से भी क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि GST कटौती से लोन गाइडेंस बढ़ाया गया है। लोन गाइडेंस बढ़ाकर 12-14% किया गया है। GST कट से कंजम्पशन डिमांड बरकरार रहेगी। कंजम्पशन डिमांड से प्राइवेट कैपेक्स भी बढ़ेगा। अन्य सेगमेंट में भी लोन मार्केट शेयर बढ़ा है। Q 3 में स्लिपेजेज मौजूदा स्तर पर बरकरार रहेंगे और NIMs में सुधार होगा। CRR कट का पूरा फायदा मिलने से भी सपोर्ट मिलेगा। NIMs गाइडेंस के मुताबिक 3% पर रहेंगे।

कैसे रहे बैंक के नतीजे?


दूसरी तिमाही में बैंक का NII सालाना आधार पर 41,620 करोड़ रुपए से बढ़कर 42,985 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मुनाफा 18,331 करोड़ रुपए से बढ़कर 20,160 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि, ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 1.83% से घटकर 1.73% पर आ गया है। नेट NPA भी पिछली तिमाही के 0.47% के मुकाबले 0.42% पर रहा है। बैंक की घरेलू NIM पिछली तिमाही के 3.02% से बढ़कर 3.09% पर रही है। जबकि, होल बैंक NIM तिमाही आधार पर 2.90% से बढ़कर 2.97% पर रही है। दूसरी तिमाही में बैंक को YES Bank की हिस्सा बिक्री से 4,593 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय हुई है। फ्रेश स्लिपेजेस तिमाही आधार पर 7,945 करोड़ रुपए से घटकर 4,754 करोड़ रुपए पर रहे हैं।

बैंक के गाइडेंस पर एक नजर

बैंक के गाइडेंस पर नजर डालें तो FY26 क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 12-14% कर दिया गया है। क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस 12-13% से बढ़ाकर 12-14% किया गया है। FY26 के लिए NIM गाइडेंस 3% पर बरकरार रखा गया है। FY26 में डबल डिजिट डिपॉजिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है।

स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर

स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की भी नजर बनी हुई है। CITI ने स्टॉक पर BUY कॉल देते हुए 1,110 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि कोर अर्निंग्स अनुमान से बेहतर। वहीं,NIM 7 bps बढ़े हैं। मैनेजमेंट ने FY26 के लिए ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया है। मैनेजमेंट सब्सिडियरी की लिस्टिंग पर काम कर रहा है।

HSBC ने भी SBI पर BUY कॉल देते हुए 1,100 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि हेल्दी लोन ग्रोथ और मज़बूत रेवेन्यू आउटलुक प्रमुख सकारात्मक पहलू हैं। असेट क्वालिटी स्टेबल है। वित्त वर्ष 26-28 के लिए ईपीएस 6-9% बढ़ा है। मज़बूत कोर पीपीओपी ग्रोथ हाई वैल्यूएशन मल्टिपर की गारंटी देती है।

NOMURA का कहना है कि एसबीआई ने दूसरी तिमाही में ग्रोथ, NIMs और एसेट क्वालिटी के लिहाज से मजबूत प्रदर्शन किया है। आगे ये प्रदर्शन कायम रहने की उम्मीद है। NOMURA ने इस स्टॉक को BUY कॉल देते हुए 1,100 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

Morgan Stanley ने कहा है कि दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा अनुमान से 15% ज्यादा रहा है और एसेट क्वालिटी मजबूत रही है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को Equal-Weight रेटिंग देते हुए 1,025 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

SBI के शेयर प्राइस पर एक नजर

फिलहाल SBI का शेयर 3.40 रुपए यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 961 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 971.40 रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 2.84 फीसदी और 1 महीने में 9.92 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 12.42 फीसदी और 3 साल में 61.76 फीसदी तेजी आई है।

 

Asian Paints share price : 5.5% की तेजी के साथ Nifty का टॉप गेनर बना एशियन पेंट्स का शेयर, जानिए क्या रही वजह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।