अगर आप गिरते बाजार में कमाई कराने वाले स्टॉक की तलाश में हैं तो आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के स्टॉक में इनवेस्ट कर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने एसबीआई की रेटिंग बढ़ाई है। उसने पहले इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी थी। उसने अपना रुख बदलते हुए एसबीआई के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसके शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 830 रुपये पर दिया है। एसबीआई का स्टॉक 4 मार्च को 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 716 रुपये पर क्लोज हुआ।
