Get App

SEBI AI Guidelines: शेयर बाजार में AI के इस्तेमाल पर नए नियम लाएगा SEBI, निवेशकों की सुरक्षा पर रहेगा जोर

SEBI AI Guidelines: शेयर बाजार में AI के इस्तेमाल को लेकर SEBI जल्द नई गाइडलाइंस जारी करेगा। इनमें कंपनियों की जवाबदेही, AI के इस्तेमाल का खुलासा और अहम फैसलों में इंसानी निगरानी जरूरी होगी। रेगुलेटर साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग के खतरे और स्टार्टअप लिस्टिंग के नियमों पर भी काम कर रहा है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 11:00 PM
SEBI AI Guidelines: शेयर बाजार में AI के इस्तेमाल पर नए नियम लाएगा SEBI, निवेशकों की सुरक्षा पर रहेगा जोर
SEBI चेयरमैन ने कहा कि वित्तीय संस्थानों और क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ रहा है।

SEBI AI Guidelines: शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर बाजार नियामक SEBI नए दिशानिर्देश लाने जा रहा है। SEBI चेयरमैन तुहिन कांता पांडे का कहना है कि रेगुलेटर जल्द ही कैपिटल मार्केट में AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगा। इसका मकसद तकनीक के फायदे उठाने के साथ निवेशकों के हितों की सुरक्षा करना है।

AI के इस्तेमाल पर रहेंगी ये शर्तें

पांडे के मुताबिक, नए नियमों में AI के इस्तेमाल को लेकर कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय तय किए जाएंगे। इनमें कंपनियों को AI के इस्तेमाल की जानकारी देना, उसकी जवाबदेही तय करना और अहम फैसलों में इंसानी निगरानी रखना शामिल है।

इसका मतलब है कि AI के आधार पर लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों में इंसान की भूमिका बनी रहेगी। SEBI ने जून 2025 में भी AI और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल को लेकर सुझाव मांगे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें