Get App

Jane Street पर SEBI का बैन एक्सचेंजों और ब्रोकर्स के लिए बन सकता है बुरी खबर! Zerodha के नितिन कामत ने क्यों कहा ऐसा

SEBI की इस कार्रवाई ने भारत के डेरिवेटिव बाजार में हलचल मचा दी है। ट्रेडर्स और मार्केट पार्टिसिपेंट्स अभी भी इसके नतीजों का अंदाजा लगा रहे हैं। जेन स्ट्रीट जैसी प्रॉप ट्रेडिंग फर्म्स, ऑप्शन ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 50% हिस्सा रखती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 11:38 PM
Jane Street पर SEBI का बैन एक्सचेंजों और ब्रोकर्स के लिए बन सकता है बुरी खबर! Zerodha के नितिन कामत ने क्यों कहा ऐसा
नितिन कामत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर जेन स्ट्रीट पर लगे आरोप सच हैं, तो यह स्पष्ट रूप से बाजार में हेरफेर है।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अमेरिका में बेस्ड ग्लोबल प्रॉपराइटरी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट को भारत के सिक्योरिटी मार्केट्स में बैन कर दिया है। इस फर्म पर इंडेक्स ऑप्शंस में भारी मुनाफा कमाने के लिए एक्सपायरी डेज में इंडेक्स लेवल में कथित रूप से हेरफेर करने का आरोप है। SEBI ने इसे गैरकानूनी तरीके से कमाए गए 4,843 करोड़ रुपये के मुनाफे को वापस करने का निर्देश दिया है। यह SEBI की अब तक की सबसे अधिक वसूली गई राशि हो सकती है।

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अंतरिम आदेश में Jane Street Group की एंटिटीज JSI इनवेस्टमेंट्स, JSI2 इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेन स्ट्रीट सिंगापुर पीटीई लिमिटेड और जेन स्ट्रीट एशिया ट्रेडिंग को सिक्योरिटी मार्केट्स में बैन कर दिया है। इन एंटिटीज को डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से सिक्योरिटीज को खरीदने, बेचने या अन्य लेनदेन करने से भी रोक दिया गया है। सेबी के आदेश के मुताबिक, बैंकों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश है कि जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों की ओर से इंडीविजुअली या जॉइंट में खोले गए खातों के मामले में SEBI की इजाजत के बिना कोई डेबिट न किया जाए।

SEBI की इस कार्रवाई ने भारत के डेरिवेटिव बाजार में हलचल मचा दी है। ट्रेडर्स और मार्केट पार्टिसिपेंट्स अभी भी इसके नतीजों का अंदाजा लगा रहे हैं। ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने इस मामले में SEBI की अलर्टनेस और लगन को लेकर उसकी तारीफ की है। लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि यह बैन, एक्सचेंजों और ब्रोकर्स के लिए बुरी खबर भी साबित हो सकता है।

प्रॉप ट्रेडिंग फर्म्स का ऑप्शन ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 50% हिस्सा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें