Get App

सेबी की सबसे बड़ी रेड, पंप एंड डंप घोटाले में शामिल कंपनियों में मचा कोहराम

SEBI Biggest Raid: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अब तक की सबसे बड़ी रेड की है। इसके चलते पंप एंड डंप (Pump and Dump) घोटाले में शामिल कंपनियों में कोहराम मच गया। छापेमारी के दौरान सेबी ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जानिए कि यह मामला क्या है और अभी इसमें कार्रवाई क्या हो रही है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 7:29 AM
सेबी की सबसे बड़ी रेड, पंप एंड डंप घोटाले में शामिल कंपनियों में मचा कोहराम
SEBI Biggest Raid: मॉनीटरी वैल्यू के हिसाब से इस महीने जून में बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी रेड की है।

SEBI Biggest Raid: मॉनीटरी वैल्यू के हिसाब से इस महीने जून में बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी रेड की है। यह रेड पंप एंड डंप स्कैम में पड़ी। मनीकंट्रोल ने कुछ दिनों पहले 19 जून को ही जानकारी दी थी कि सेबी ने कई शहरों में छापेमारी की है। अब खुद सेबी ने 27 जून को इसका खुलासा कर दिया। सेबी का कहना है कि जून महीने में उसने कई स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह छापेमारी कुछ सिक्योरिटीज में पंप एंड डंप से जुड़े मामले में की गई और इसमें कुछ अहम सबूत भी जब्त किए गए हैं।

कितनी बड़ी रही SEBI की रेड?

पंप एंड डंप का मतलब है कि इसमें ऑपरेटर्स किसी स्टॉक का भाव मनमानी तरीके से बढ़ाते हैं जिससे कंपनी के सुनहरे भविष्य को लेकर झूठा माहौल तैयार होता है। जब शेयर बहुत ऊपर पहुंच जाते हैं तो एकाएक वे पब्लिक शेयरहोल्डर्स को इसे बेच देते हैं और शेयर क्रैश हो जाते हैं। इससे आम निवेशक इसमें फंस जाते हैं। इन्हीं से जुड़े ₹300 करोड़ के मामलों में सेबी ने 18 जून को अहमदाबाद, मुंबई और गुरुग्राम में रेड मारी। मनीकंट्रोल को उस समय सूत्रों ने बताया था कि मॉनीटरी वैल्यू के हिसाब से बात करें तो अब तक सेबी ने इतनी बड़ी रेड कभी नहीं की है।

कहां तक पहुंची कार्रवाई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें