Get App

शेयरों में पंप एंड डंप करने वालों में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी भी शामिल, सेबी ने शेयर बाजार से किया बैन

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि पंप एंड डंप मामले पर सेबी ने कड़ा एक्शन लिया है। इसमें यूट्यूब पर छोटे निवेशकों को भ्रमित करने के लिए प्रोमोशनल वीडियो बनाकर पंप एंड डंप किया जाता था। ऐसा करके निवेशकों को 50 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई गई है। सेबी ने शार्पलाइन और साधना के शेयरों में पंप एंड डंप एक्टिविटी का पता लगाया है

Yatin Motaअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 9:04 PM
शेयरों में पंप एंड डंप करने वालों में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी भी शामिल, सेबी ने शेयर बाजार से किया बैन
Sadhna Broadcast में पंप एंड डंप करने के मामले में बॉलीवुड ऐक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी को सेबी ने शेयर बाजार से बैन कर दिया है

YOUTUBE के जरिये शेयरों में पंप एंड डंप का खेल करने वालों के खिलाफ सेबी (SEBI)ने कड़ा एक्शन लिया है। कल पंप एंड डंप का खेल करने वालों के खिलाफ सेबी ने बड़ा ऑर्डर निकाला है। सेबी को ऐसी शिकायत मिली थी कि यूट्यूब चैनल के जरिये ऐसे पंप एंड डंप का खेल चल रहा था जिस पर सेबी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सेबी ने चार चैनलों के जरिये शार्पलाइन और साधना ब्रॉडकास्ट (Sadhna Broadcast Ltd) शेयर में गड़बड़ी का पता लगाया है। इस गड़बड़ी में बॉलीवुड मशहूर एक्टर मुन्नाभाई एमएबीबीएस के सर्किट यानी कि अरशद वारसी और उनकी पत्नी का नाम भी सामने आया है। शार्पलाइन के मामले में कुल 24 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि पंप एंड डंप मामले पर कल सेबी ने बड़ा ऑर्डर निकाला है। इसमें यूट्यूब पर छोटे निवेशकों को भ्रमित करने के लिए प्रोमोशनल वीडियो बनाकर पंप एंड डंप की गतिविधि को अंजाम दिया जाता था। ये मामला 50 करोड़ रुपये से अधिक का है। इसमें सेबी ने शार्पलाइन और साधना के शेयरों में गड़बड़ी का पता लगाया है।

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, इन 4 शेयर्स पर लगाएं दांव होगा तगड़ा मुनाफा

साधना के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का भी नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें