SEBI in Action: Telegram Channel बनाकर जमकर कूटा मुनाफा, अब SEBI ने स्टॉक मैनिपुलेशन पर ठोक दिया करोड़ों का जुर्माना

SEBI in Action: बाजार नियामक सेबी ने छह इंडिविजुअल्स को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन पर 5.68 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई टेलीग्राम ऐप के जरिए स्टॉक मैनिपुलेटिव इनफॉर्मेशन फैलाने के लिए की गई है। इन्हें छह साल तक के लिए शेयरों की खरीद-बिक्री से रोक भी दिया गया था। जानिए क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 4:16 PM
सेबी ने जिन छह इंडिविजुअल्स के खिलाफ टेलीग्राम चैनल के जरिए स्टॉक मैनिपुलेशन को लेकर कार्रवाई की है, उसमें से हिमांशु महेंद्र भाई पटेल, राज महेंद्र भाई पटेल और जयदेव जाला को 3 साल तक सिक्योरिटीज मार्केट में किसी भी प्रकार के लेन-देन से प्रतिबंधित कर दिया है।

SEBI in Action: बाजार नियामक सेबी ने छह इंडिविजुअल्स को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन पर 5.68 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई टेलीग्राम ऐप के जरिए स्टॉक मैनिपुलेटिव इनफॉर्मेशन फैलाने के लिए की गई है। सेबी के मुताबिक इसे 2021 में टेलीग्राम चैनल 'Bullrun2017'के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं। इस चैनल के 49 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स थे और इसे छह लोग-हिमांशु महेंद्र भाई पटेल, राज महेंद्र भाई पटेल, जयदेव जाला, महेंद्रभाई बेचारदास पटेल, कोकिलाबेन महेंद्रभाई पटेल और अवनीबेन किरणकुमार पटेल ऑपरेट करते थे। ये छह लोग चैनल में स्टॉक मैनिपुलेट करते स्टॉक के भाव में उछाल लाते थे और प्रॉफिट लेकर निकल लेते थे।

छह साल तक नहीं कर सकेंग शेयरों की खरीद-बिक्री

सेबी ने जिन छह इंडिविजुअल्स के खिलाफ टेलीग्राम चैनल के जरिए स्टॉक मैनिपुलेशन को लेकर कार्रवाई की है, उसमें से हिमांशु महेंद्र भाई पटेल, राज महेंद्र भाई पटेल और जयदेव जाला को 3 साल तक सिक्योरिटीज मार्केट में किसी भी प्रकार के लेन-देन से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का ऑर्डर जारी होने के तीन साल के भीतर ये शेयरों की खरीद-बिक्री  नहीं कर सकेंगे। वहीं बाकी तीन इंडिविजुअल्स महेंद्रभाई बेचारदास पटेल, कोकिलाबेन महेंद्रभाई पटेल और अवनीबेन किरणकुमार पटेल पर एक साल तक प्रतिबंध लगाया गया है। सेबी ने इस आदेश को बुधवार 26 अप्रैल को जारी किया था।


Dollar-Free Trade: डॉलर का दबदबा अब नहीं लौटने वाला, रुस के विदेश मंत्री का दावा, चेक करें अपने रुपये की क्या है स्थिति

कैसे बनाया इन छह लोगों ने मुनाफा

सेबी ने जांच में पाया कि ये छह लोग पहले अपने ट्रेडिंग अकाउंट्स से किसी कंपनी के शेयर खरीदते थे। इसके बाद वे अपने टेलीग्राम चैनल में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह देते थे। चूंकि इस ग्रुप में 49 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे तो उनकी खरीदारी से शेयरों की मांग बढ़ती थी और नतीजतन इनके भाव ऊपर चढ़ते थे। भाव ऊपर चढ़ने के बाद ये लोग अपना मुनाफा निकाल लेते थे। इसमें न सिर्फ कैश बल्कि डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए इंट्रा-डे और पोजिशनल्स ट्रेड्स की सलाह दी जाती थी। इनके टारगेट पर आमतौर पर स्मॉल कैप के शेयर होते थे।

खास बात यह भी है कि इसमें सब्सक्राइबर्स मैसेज नहीं कर सकते थे। सेबी के मुताबिक इस चैनल ने डिस्क्लेमर दिया हुआ था कि निवेश से पहले सब्सक्राइबर्स को अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर संपर्क कर लेना चाहिए लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। उन्होंने इसका भी खुलासा नहीं किया कि जिन शेयरों में पैसे लगाने की सलाह वे दे रहे हैं, उसमें उन्होंने भी पैसे लगाए हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।