Get App

सेबी फ्रंट-रनिंग के संदेह में चॉइस ब्रोकिंग की कर रहा जांच, ब्रोकरेज ने इससे किया इनकार

बताया जाता है कि सेबी ने चॉइस ब्रोकिंग के मुंबई ऑफिस पर छापा मारा था। यह कार्रवाई 6 से 10 जनवरी के बीच हुई थी। लेकिन, ब्रोकरेज फर्म ने मार्केट रेगुलेटर की तरफ से की गई ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 5:45 PM
सेबी फ्रंट-रनिंग के संदेह में चॉइस ब्रोकिंग की कर रहा जांच, ब्रोकरेज ने इससे किया इनकार
किसी एंप्लॉयी या एनटिटी के फ्रंट रनिंग गतिविधि में शामिल होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

सेबी चॉइस ब्रोकिंग की जांच कर रहा है। मार्केट रेगुलेटर को चॉइस ब्रोकिंग के एंप्लॉयीज पर बड़े क्लाइंट्स से जुड़े ट्रेड में फ्रंट-रनिंग का संदेह है। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सेबी ने ब्रोकरेज फर्म के मुंबई ऑफिस पर छापा मारा था। यह कार्रवाई 6 से 10 जनवरी के बीच हुई थी। चॉइन ब्रोकिंग ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया है। उसने कहा है कि जिस कार्रवाई की बात की जा रही है वह ब्रोकरेज फर्म के सेबी के साथ नियमित एंटरएक्शन का हिस्सा है।

चॉइस ब्रोकिंग ने सेबी की जांच से किया इनकार

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा है कि सेबी की तरफ से चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के खिलाफ किसी तरह की सर्च और सीजर कार्रवाई नहीं की गई है। उसने कहा है कि रेगुलेटेड एनटिटी होने के नाते चॉइस ब्रोकिंग नियमित रूप से सेबी और दूसरी अथॉरिटीज के संपर्क में रहती है। इसका मकसद सभी रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट का पालन होता है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सेबी के सर्विलांस डिपार्टमेंट की तरफ से की गई जांच कथित रूप से संदिग्ध ट्रेडिंग एक्टिविटी से जुड़ी हुई है।

फ्रंट रनिंग के लिए समानांतर सिस्टम बनाया गया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें