Get App

IPO, FPO और QIP के नियम बदलने की तैयारी में सेबी, कंपनियों के लिए फंड जुटाना हो सकता है आसान

SEBI New Rules: मार्केट रेगुलेटर SEBI अब IPO, FPO और QIP से जुड़े नियमों की समीक्षा करने जा रहा है। इसका मकसद कंपनियों के लिए शेयर बाजार से पैसा जुटाना आसान बनाना है। लेकिन क्या नियमों में बदलाव से IPO की प्रक्रिया भी कम जटिल होगी? जानिए किन अहम प्रावधानों पर विचार हो रहा है और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 10:01 PM
IPO, FPO और QIP के नियम बदलने की तैयारी में सेबी, कंपनियों के लिए फंड जुटाना हो सकता है आसान
इस सब-ग्रुप की अध्यक्षता NSE के MD और CEO आशीष चौहान करेंगे।

SEBI New Rules: मार्केट रेगुलेटर SEBI IPO, FPO और QIP से जुड़े नियमों को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रेगुलेटर ने अपनी प्राइमरी मार्केट एडवाइजरी कमेटी (PMAC) के तहत एक सब-ग्रुप बनाया है। इसका मकसद कंपनियों के लिए शेयर बाजार से पैसा जुटाने की प्रक्रिया आसान करना है।

साथ ही, ऐसे खुलासों और प्रक्रियाओं को कम करने पर भी विचार होगा, जिनकी जरूरत नहीं रह गई है। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में निवेशकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

किन नियमों में बदलाव हो सकता है?

SEBI का सब-ग्रुप ICDR Regulations, 2018 के कुछ अहम नियमों की समीक्षा करेगा। इसमें IPO, FPO, प्रेफरेंशियल इश्यू और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें