Senco Gold Share: ज्वेलरी कंपनी की दिवाली पर रिकॉर्ड सेल्स, 41 दिन में ₹2426 करोड़ के गहने बेचे

Senco Gold Share: सोने की कीमतों में 17% उछाल के बावजूद Senco Gold ने दिवाली के 41 दिनों में ₹2,426 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री की। नए ग्राहकों और डायमंड ज्वेलरी की मांग भी बढ़ी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 7:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेनको गोल्ड ने 41 दिनों के दौरान 10 नए शोरूम भी खोले।

Senco Gold Share: ज्वेलरी कंपनी सेनको गोल्ड (Senco Gold) ने इस दिवाली सीजन में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने 1 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 के बीच 41 दिनों में ₹2,426 करोड़ से ज्यादा की रिटेल बिक्री की। यह पिछले साल के मुकाबले 26% अधिक है। खास बात यह है कि इस दौरान सोने की कीमतें भी करीब 17% बढ़ी थीं।

कंपनी ने सोमवार, 16 नवंबर को यह जानकारी दी। इस दौरान रिटेल रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, पुराने स्टोर की बिक्री यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 17% रही।

हीरे की ज्वेलरी की बिक्री भी बढ़ी


Senco Gold के मुताबिक, त्योहारों के दौरान स्टोर पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी। नए ग्राहक जुड़े और खरीदारी के ट्रांजैक्शन भी बढ़े। डायमंड ज्वेलरी की बिक्री में भी अच्छी तेजी रही। इसकी वैल्यू के हिसाब से बिक्री 26% और वॉल्यूम के हिसाब से 18% बढ़ी।

कंपनी की कुल बिक्री में डायमंड ज्वेलरी की हिस्सेदारी 9.6% हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 9.4% थी। कुल ग्राहकों में नए खरीदारों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 37.3% हो गई, जो एक साल पहले 35% थी।

फेस्टिव सीजन में खोले 10 नए शोरूम

सेनको गोल्ड ने 41 दिनों के दौरान 10 नए शोरूम भी खोले। इनमें तीन कंपनी के अपने स्टोर और सात फ्रेंचाइजी मॉडल पर संचालित स्टोर शामिल हैं। Senco Gold FY27 में कुल 27 से 28 नए शोरूम खोलने की तैयारी में है। इसके लिए तीन से चार और स्टोर खोलने की योजना है।

कंपनी ने FY27 की पहली छमाही में ₹5,000 करोड़ से ज्यादा का टॉपलाइन हासिल किया। वहीं, पिछले 12 महीनों की बिक्री ₹10,000 करोड़ के पार पहुंच गई।

शेयर 8% से ज्यादा टूटा

इस खबर से पहले सोमवार को Senco Gold का शेयर दबाव में रहा। NSE पर यह 8.10% गिरकर ₹311.80 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में इसने 5.80% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹5.11 हजार करोड़ है।

रिन्यूएबल कंपनी को NTPC ग्रीन से ₹2691 करोड़ का ऑर्डर मिला, गुजरात में लगाएगी बैटरी स्टोरेज सिस्टम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।