Get App

Sebi Open Offer Rules: सेबी ओपन ऑफर के नियमों को सख्त बना सकता है, जानिए क्या है रेगुलेटर का प्लान

Sebi Open Offer Rules: टेकओवर के नियमों को रिव्यू करने के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें कहा गया है कि ओपन ऑफर के बाद अधिग्रहण करने वाली कंपनी और प्रोसेस से जुड़े व्यक्ति ओपन ऑफर के प्राइस से ज्यादा प्राइस पर किसी नेगोशिएटेड डील में शामिल नहीं हो सकते। इनमें ब्लॉक डील और बल्क डील भी शामिल होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 5:30 PM
Sebi Open Offer Rules: सेबी ओपन ऑफर के नियमों को सख्त बना सकता है, जानिए क्या है रेगुलेटर का प्लान
सेबी की तरफ से बनाई गई कमेटी ने रेगुलेटर को मौजूदा टेकओवर नियमों के रेगुलेशन 8(10) में बदलाव करने की सलाह दी है।

सेबी ओपन ऑफर के नियमों को सख्त बना सकता है। वह टेकओवर के उन डील्स पर प्रतिबंध लगा सकता है, जिसमें प्रमोटर्स को ओपन ऑफर के जरिए डिस्कवर्ड हायर प्राइस पर एग्जिट की इजाजत मिलती है। लीगल सूत्रों ने बताया कि रेगुलेटर टेकओवर कोड में बदलाव कर सकता है। सेबी टेकओवर के नियमों की खामियां दूर करने के लिए इन पर विचार कर रहा है।

कमेटी ने दिया है यह सुझाव

सूत्रों के मुताबिक, टेकओवर के नियमों को रिव्यू करने के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें कहा गया है, "ओपन ऑफर के बाद अधिग्रहण करने वाली कंपनी और प्रोसेस से जुड़े व्यक्ति ओपन ऑफर के प्राइस से ज्यादा प्राइस पर किसी नेगोशिएटेड डील में शामिल नहीं हो सकते। इनमें ब्लॉक डील और बल्क डील भी शामिल होंगे।"

रेगुलेशन 8(10) में हो सकता है बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें