SEBI News : इंडस्ट्री चैंबर FICCI के एनुअल कैपिटल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि सेबी F&O कॉन्ट्रैक्ट की अवधि बदलने पर विचार कर रहा है। तुहिन कांत पांडे ने आगे कहा कि F&O समय सीमा पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेबी डिस्क्लोजर के साथ अनलिस्टेड कंपनियों को ट्रडिंग प्लेटफॉर्म देने पर विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि SEBI F&O कॉन्ट्रैक्ट की अवधि बदलने पर विचार करने के साथ ही कैश मार्केट वॉल्यूम बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। F&O में हेजिंग और लॉन्ग टर्म निवेश पर फोकस होगा।