Stock Market New Proposal: शेयर मार्केट में निवेश करने वाले ट्रेडर्स के लिए एक अहम बदलाव की तैयारी हो रही है। बाजार नियामक SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) की योजना प्री-ओपन सेशन में ऑर्डर को मंजूरी देने की प्रक्रिया को सभी स्टॉक एक्सचेंजों पर एक समान बनाने की है। इस प्रस्ताव के तहत एनएसई, बीएसई और एमएसई (Metropolitan Stock Exchange) को ऑर्डर बुक में किसी भी ऑर्डर को दिखाने से पहले निवेशक के खाते में पर्याप्त मार्जिन है या नहीं, इसकी जांच करनी होगी। मनीकंट्रोल से बातचीत में इस मामले के एक जानकार ने कहा कि मौजूदा सिस्टम को लेकर ट्रेडर्स ने कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन सेबी का मानना है कि मौजूदा सिस्टम का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिसकी वजह से इसमें कुछ बदलाव करने का फैसला किया गया है।
