Get App

मैग्मा फिनकॉर्प इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI ने 8 लोगों पर ट्रेडिंग करने से रोक लगाई

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि इन लोगों ने इनसाइडर ट्रेडिंग से 13.5 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हासिल किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 12:08 PM
मैग्मा फिनकॉर्प इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI ने 8 लोगों पर ट्रेडिंग करने से रोक लगाई

मैग्मा फिनकॉर्प इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में मार्केट रेगुलेटर SEBI ने आठ लोगों पर सिक्योरिटीज खरीदने, बेचने या डीलिंग करने से रोक लगा दी है। इन्हें तीन महीने के अंदर किन्हीं भी एक्सचेंज ट्रेडेड डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में किसी ओपन पोजिशन को स्क्वेयर ऑफ या क्लोज करने का ऑर्डर दिया गया है।

इनमें पूनावाला फिनकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर अभय भूतड़ा (Abhay Bhutada) शामिल हैं। इन लोगों को संयुक्त तौर पर 13.5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम के लिए जवाबदेह बनाया गया है।

SEBI ने अपने ऑर्डर में कहा कि मैग्मा फिनकॉर्प के स्टॉक में फरवरी में सिस्टम से मिले ट्रेडिंग अलर्ट्स के बाद मामले की जांच की गई थी। इसी दौरान पूनावाला ग्रुप के कंट्रोल वाली कंपनी राइजिंग सन होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक लेने की घोषणा हुई थी।

जांच में पता चला कि पूनावाला फिनकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO भुतादा एक्विजिशन के बाद बनने वाली कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर बनेंगे। उनके पास मैग्मा में कंट्रोलिंग स्टेक लेने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी थी।

SEBI ने पाया कि भूतड़ा ने यह जानकारी सौमिल शाह, राकेश राजेन्द्र भोजगाढ़िया और अभिजीत पवार को दी थी। फोन के CDR और बैंक स्टेटमेंट्स की जांच से पता चला कि इन लोगों से यह जानकारी सुरभि किशोर शाह, अमित अग्रवाल और मुरलीधर बगरनलाल अग्रवाल के पास पहुंची थी।

ये सभी लोग फोन कॉल्स से आपस में जुड़े थे। इन्होंने कॉरपोरेट घोषणा से पहले मैग्मा के स्टॉक में ट्रेडिंग कर मुनाफा बनाया था जो इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें