Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

BANK OF BARODA पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में बैंक का कुल कारोबार 18.64 लाख करोड़ रुपये से 17% उछलकर 21.77 लाख करोड़ रुपये हो गया। कुल डिपॉजिट 15% बढ़कर 12.03 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं चौथी तिमाही में ग्लोबल ग्रॉस लोन 8.18 लाख करोड़ रुपये से 19% उछलकर 9.73 लाख करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 11, 2023 पर 8:37 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
THYROCARE पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल देकर कहा है कि देश में कोविड के बढ़ते संकट की वजह से शेयर में तेजी दिखने की संभावना है

तमिलनाडु में ऑनलाइन गैंबलिंग पर बैन लग गया। गवर्नर ने विधानसभा के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। ऑनलाइन गैंबलिंग पर तीन महीने की जेल और 5000 रुपये का जुर्माना संभव है। डेल्टा कॉर्प और नजारा टेक जैसी कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। वहीं आज डेल्टा कॉर्प चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी। दूसरी तरफ चौथी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के कुल कारोबार में करीब 17% की बढ़त देखने को मिली। डिपॉजिट में 15% से ज्यादा की बढ़त नजर आई जबकि रिटेल लोन में 27% का उछाल दिखा। इस बैंकिंग शेयर में भी एक्शन नजर आ सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BANK OF BARODA और THYROCARE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-

आशीष वर्मा की टीम

1. KALPATARU POWER TRANSMISSION (Green)

मार्च 2023 से अब तक कुल 3079 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। बोर्ड ने कंपनी का नाम बदलने की मंजूरी दी है। नाम बदलकर कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड करने को मंजूरी मिली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें